शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. कार्पोरेट गतिविधियाँ
Written By ND

तकनीकी चौकसी

तकनीकी चौकसी -
- राजीव गुप्त
सेंसेक्स : 8600 पर समर्थन 9700 पर प्रतिरोध
9300 पर स्थित सेंसेक्स में ऊपरी स्तर पर पुनः मुनाफा वसूली देखी गई और सेंसेक्स दबाव से दिशाहीनता की चपेट में बना रहा। साप्ताहिक बार चार्ट में इस समय 9000 और 8600 के प्रमुख समर्थन हैं और इनके नीचे स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। ऊपर में 9700, 10500 और 11000 के स्तरों पर इसे जबर्दस्त प्रतिरोध मिल सकता है।

दबाव से दिशाहीनता का दौर जार
ऊपरी स्तर पर निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार में दबाव की स्थिति बनी हुई है और सकारात्मकखबरों के अभाव में दबाव से दिशाहीनता का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है।

पुंज लॉयड : 85 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 84 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 589 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 173 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

बेल : 852 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं, परंतु गिरावट के चलते इसने 545 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 2180 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 820 का समर्थन महत्वपूर्ण है। 884 के ऊपर जाने पर यह 906 और 938 तक जा सकता है।

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स : 130 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 106 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 454 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 125 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें तेज बिकवाली देखने में आ सकती है और यह 122 और 118 तक जा सकता है।

पेंटालून रिटेल : 156 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 145 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 875 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 260 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

अबन ऑफशोर : 421 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 412 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 5555 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 850 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।
प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं