• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. तेहरान में नवरोज उत्सव शुरू
Written By भाषा

तेहरान में नवरोज उत्सव शुरू

Nwroj celebration | तेहरान में नवरोज उत्सव शुरू
ND

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की उपस्थिति में दुनिया के दूसरे नवरोज उत्सव की शुरुआत राजधानी तेहरान में हुई।

अहमदीनेजाद के साथ ही अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और इराक के राष्ट्रपति भी तेहरान साद आबाद कल्चरल कॉम्प्लेक्स में चल रहे इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। अर्मेनिया के राष्ट्रपति सेर्ज सार्गस्यान भी कार्यक्रम में शिरकत करने आए है। पहला वैश्विक नवरोज उत्सव ईरान में 27 मार्च 2010 को राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। नवरोज परंपराओं को यूनेस्को में वर्ष 2010 में दर्ज किया गया।

पूरी दुनिया में करोड़ों लोग नवरोज (जिसका सामान्य अर्थ है नया साल) वसंत और ईरानी सौर वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में हर साल मनाते हैं। (भाषा)