शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: बाडमेर , शुक्रवार, 31 अगस्त 2012 (16:56 IST)

शादी का झूठा झांसा, दूल्हा लौटा बेरंग

शादी का झूठा झांसा, दूल्हा लौटा बेरंग -
राजस्थान के बाडमेर में शादी के नाम पर ठगी के शिकार हुए दूल्हे को दो दिन तक दुल्हन का इंतजार करने के बाद बेरंग लौटना पड़ा है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर जिले में भोपालगढ़ के हरीदेसर गांव के अर्जुन राम से शादी का झूठा झांसा देकर लगभग डेढ लाख रपए ऐंठने तथा तय समय पर दुल्हन के नहीं मिलने का मामला दर्ज कराया गया है।

बाडमेर के वीर सिंह तथा जेठाराम ने अर्जुनराम की शादी कराने के लिए 3 लाख 60 हजार रपए में सौदा तय किया था। अर्जुनराम बुधवार को बारात लेकर बाडमेर पहुंचा तो न तो दुल्हन मिली और न ही शादी कराने वाले लोग। दो दिन तक दुल्हन एवं इन बिचौलियों का इंतजार करने के बाद दूल्हे को बेरंग लौटना पड़ा। (वार्ता)