शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , गुरुवार, 28 मई 2009 (12:45 IST)

विमान के पहिए की हवा निकली

विमान के पहिए की हवा निकली -
मुंबई से भोपाल जाने वाले जेट एयरवेज विमान के गुरुवार सुबह भोपाल हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसके एक पहिए की हवा निकल गई। विमान के सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं।

जेट एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान क्रमांक 9 डब्ल्यू 2501 के सुरक्षित उतरने के बाद विमान के एक पहिए की हवा निकल गई।

प्रवक्ता ने कहा कि सुबह लगभग 7.54 बजे भोपाल हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि विमान में सवार सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं। विमान में सवार मुसाफिरों की संख्या के बारे में फौरी तौर पर पता नहीं चल पाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के कारण विमान की वापसी उड़ान में थोड़ा विलंब होगा, क्योंकि हवा निकले टायर को बदलना होगा।