शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. रैगिंग, 40 अधिकारियों को नोटिस
Written By भाषा
Last Modified: शिमला (भाषा) , गुरुवार, 2 अप्रैल 2009 (21:00 IST)

रैगिंग, 40 अधिकारियों को नोटिस

Ragging : Government issued notice to Forty Employee | रैगिंग, 40 अधिकारियों को नोटिस
कॉलेज में रैगिंग पर शिथिल रुख अपनाने के लिए अधिकारियों की खिंचाई करते हुए हिमाचलप्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रधानाचार्यों और वार्डनों समेत टांडा मेडिकल कॉलेज के 40 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। ये 2001 से सेवारत हैं, जब रैगिंग की पहली घटना हुई थी।

अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) राकेश कँवर ने बताया कि मुख्य सचिव स्वास्थ्य दीपक सनन ने कांगड़ा जिले के डॉ. राजेन्द्रप्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा के 40 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है, जो 2001 से जिम्मेदार पदों पर हैं।

कँवर ने कहा कि 8 मार्च को अमन काचरू की मौत के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार रैगिंग की घटना के समय कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे सुरेश शंखयान को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें नोटिस जारी करने का कोई कारण नहीं है।

दो पूर्व प्रधानाचार्यों जेआर ठाकुर और एनके कौशिक को नोटिस जारी किया गया है। कँवर ने कहा कि प्रधानाचार्यों और वार्डनों के अलावा कॉलेज की अनुशासन समिति को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों को 23 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया है।