शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: पटियाला , शनिवार, 30 मार्च 2013 (17:49 IST)

रसोइए ने किया किशोरी से बलात्कार

रसोइए ने किया किशोरी से बलात्कार -
FILE
पटियाला। राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में कार्यरत एक रसोइए ने कथित रूप से 12 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय राम वर्मा ने गत गुरुवार को यहां एनआईएस परिसर के बाहर स्थित अपने आधिकारिक आवास में अपनी रिश्तेदार किशोरी से बलात्कार किया। वर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुछ दिन पहले लड़की के परिवार के सदस्य अपने गांव गए थे और उन्होंने लड़की को वर्मा की देखरेख में छोड़ दिया था।

गत गुरुवार की रात में वर्मा शराब पीकर घर पहुंचा और कथित रूप से किशोरी से बलात्कार किया। अगली सुबह लड़की पड़ोसियों के पास गई, जो उसे एनआईएस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास लेकर गए।

एनआईएस अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण के बाद वर्मा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। (भाषा)