शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: शनिवार, 9 मार्च 2013 (14:00 IST)

मिजोरम में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

मिजोरम में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद -
एजल। मिजोरम की राजधानी एजल के समीप असम रायफल्स की खुफिया इकाई ने हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है। इनमें तेईस एके 47 रायफल्स, एक हल्की मशीनगन, एक स्निपर रायफल, 30 मैगजीन और विभिन्न रायफलों की 200 से अधिक गोलियां शामिल हैं।

असम रायफल्स के सूत्रों ने यहां बताया कि ये हथियार यहां से 30 किलोमीटर दूर एक निजी फार्म से बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में उत्तरी त्रिपुरी के रोबी चकमा, सोबोज चकमा, और मोनी त्रिपुरा को गिरफतार किया है।

सूत्रों के मुताबिक इन्हें एजल पुलिस थाने में रखा गया है और विभिन्न आतंकवादी संगठनों से इनके सपंर्कों का पता लगाया जा रहा है। (वार्ता)