शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: बेतिया , शनिवार, 1 जून 2013 (17:00 IST)

बैंक डकैती : भाजपा विधायक सहित पांच पर आरोप तय

बैंक डकैती : भाजपा विधायक सहित पांच पर आरोप तय -
FILE
बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की एक अदालत ने एक बैंक डकैती के मामले में नरकटियागंज विधानसभा से विधायक सतीशचंद्र दुबे सहित चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (प्रथम) बीएन झा ने 14 साल पूर्व बगहा थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से दो लाख 57 हजार 700 रुपए की लूट और बैंक गार्ड को चाकू मारकर घायल कर उसकी बंदूक छीन लेने के एक मामले में सतीशचंद्र दुबे और चार अन्य अनुज चौबे, राजन मिश्र, पंकज वर्णवाल और मो. जमील के खिलाफ भादिव की धारा 395 और 397 के तहत शुक्रवार को आरोप तय किए।

भारतीय स्टेट बैंक की बगहा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (भाषा)