शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: चंद्रपुर , रविवार, 7 फ़रवरी 2010 (10:36 IST)

बाघ ने किया तीन महिलाओं का शिकार

बाघ ने किया तीन महिलाओं का शिकार -
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार से अब तक शिवनी वन रेंज के पास एक बाघ ने तीन महिलाओं की हत्या कर दी है। इससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल है।

शिवनी रेंज के वन अधिकारी बीपी ब्रह्माने ने कहा कि आज मांडा तोरपकवर नामक एक 45 वर्षीय महिला जब जंगल में लकड़ी काटने गई थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि मांडा की हत्या के बाद बाघ उसके शव को लेकर वहाँ से दूर जाने लगा। मांडा के साथ की औरतें वहाँ से भाग गईं और उन्होंने लोगों को इस बारे में सूचित किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले संभवत: इसी बाघ ने शालू गोडमारे और सुंदरबाई नानावारे को भी अपना शिकार बनाया था। (भाषा)