शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. पत्रकार से मुख्यमंत्री पद तक का सफर
Written By भाषा

पत्रकार से मुख्यमंत्री पद तक का सफर

Dr. Ramesh Pokhriyal | पत्रकार से मुख्यमंत्री पद तक का सफर
अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार रात हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 48 आतंकवादी मारे गए।

अफगान सेना के जनरल शेर मोहम्मद जाजाई ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी प्रांत ऊर्जगान में स्थानीय सुरक्षा बलों ने नाटो सुरक्षा बल की मदद से कल रात आतंकवादियों के छिपने वाली जगह पर हमला कर 23 आतंकियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ पाकिस्तान की सीमा के पास हुई। इसमें नाटो के लड़ाकू जेट विमानों ने भाग लिया।

दूसरी मुठभेड़ दक्षिणी प्रांत के हेलमंड इलाके में हुई। यहाँ सुरक्षा बलों ने 25 दहशतगर्दों को मार दिया। यह जानकारी देश के रक्षा मंत्रालय ने दी।

अफगानिस्तान में 20 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए देश में सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त जोर दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर अमेरिका के सुरक्षा सलाहाकार जेम्स जान देश के दौरे पर हैं। वे यहाँ तालिबान के खिलाफ नई अमेरिकी रणनीति को लागू करने की संभावनाओं का जायजा लेने आए हुए हैं।

नई रणनीति के तहत अफगानिस्तान में और अधिक सैनिक, धन और विकास पर जोर दिया जाना है।

जान ने कल राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।