शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: शिलांग , शनिवार, 7 नवंबर 2009 (00:16 IST)

नायर, मूर्ति, लिंगदोह को डॉक्टरेट

नायर, मूर्ति, लिंगदोह को डॉक्टरेट -
इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर, इंफोसिस के मुख्य संरक्षक एनआर नारायण मूर्ति, सरोद नवाज उस्ताद अमजद अली खान और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त जे. एम लिंगदोह को शुक्रवार को उत्तर पूर्वी पर्वतीय विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में विज्ञान की मानद उपाधि नायर को दी गई।

मेघालय के मूल निवासी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त लिंगदोह को डी. लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। नारायण मूर्ति को विज्ञान और उस्ताद अमजद अली खान को डी. लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। (भाषा)