शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

कृषि राज्यमंत्री के घर में चोरी

कृषि राज्यमंत्री के घर में चोरी -
FILE
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह के घर से चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि टिकैतनगर क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी सिंह अपने परिवार के साथ हरियाणा में किसी रिश्तेदार के घर गए हैं। करीब 15 नौकर-चाकर होने के बावजूद चोर शनिवार रात उनके मकान में घुस गए और वहां रखी तीन अलमारियों को तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात तथा नकदी लूट ली।

उन्होंने बताया कि एक तिजोरी के नहीं खुलने पर बदमाश उसे खेत में ले गए। वह खाली तिजोरी रविवार को खेत से बरामद की गई। सूत्रों के मुताबिक कृषि राज्यमंत्री के घर वापस लौटने पर ही चोरी से हुए नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। (भाषा)