शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Updated :चेन्नई (भाषा) , गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (07:15 IST)

इसरो अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत

इसरो अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत -
तमिलनाडु में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी तथा उनकी पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया इसरो के समूह निदेशक कृष्णा राव (55) और उसकी पत्नी सुशीला (50) अपने बेटे को विदा कर वापस लौट रहे थे कि उनकी कार का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने कहा वे अपने बेटे को विदेश जाने के लिए चेन्नई से विदा कर लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कार के चालक की हड्डियाँ टूटी हैं।