शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

इमरान हाशमी के बेटे को विदेश ले जाया जाएगा!

इमरान हाशमी के बेटे को विदेश ले जाया जाएगा! -
FILE
मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी के 4 साल के बेटे को पहले स्तर का कैंसर होने का पता चलने के बाद उसकी सर्जरी की गई है। उसे कीमोथैरेपी के लिए विदेश भी ले जाया जा सकता है।

इमरान के बेटे अयान की 15 जनवरी को सफल सर्जरी की गई और उसकी किडनी से एक ट्यूमर निकाले जाने के बाद उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि उसे सोमवार को छुट्टी मिल सकती है। सर्जरी सफल हुई और वे कीमोथैरेपी के लिए विदेश जा सकते हैं। (भाषा)