शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

भाई ने बहन को गोली मारी

भाई ने बहन को गोली मारी -
FILE
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के करनावल गांव में प्रेमी से बात करने के संदेह में एक युवक ने अपनी बहन को गोली मार दी। बहन की मौत हो गई और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि करनावल निवासी एक लड़की के गांव के ही किसी युवक से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार वालों ने लड़की की शादी बागपत जिले के एक युवक से तय कर दी थी। इसके बावजूद लड़की अपने प्रेमी से कथित तौर पर मिलती थी।

शनिवार को लड़की अपने कमरे में किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान उसका भाई वहां पहुंचा। उसे संदेह हुआ कि उसकी बहन अपने प्रेमी से बात कर रही है। उसने गुस्से में तमंचा निकाला और बहन को गोली मार दी। कुछ ही देर में लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद भाई फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार रात पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में गांव से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)