शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

राज कपूर का रिश्तेदार बनकर की ठगी

दो महिला समेत तीन गिरफ्‍तार

राज कपूर का रिश्तेदार बनकर की ठगी -
प्रख्यात सिने फिल्म अभिनेता राज कपूर का रिश्तेदार बताकर उनके बहनोई की 25 एकड़ जमीन को बेचने का प्रयास करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएँ हैं।

पुलिस ने बताया कि राज कपूर के बहनोई दिवंगत चरणजीत सियाल की जमीन को दुर्गा रोकड़े, नितिका राव तथा सत्यपाल केवलरमानी बेचने का प्रयास कर रहे थे। नितिका ने स्वयं को राज कपूर की भतीजी तथा केवलरमानी ने भतीजा बताया था।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने जमीन की कीमत प्रति एकड़ 7.75 लाख बताकर एक भूमि विकासकर्ता से पाँच लाख रुपए का अग्रिम भुगतान हासिल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुंबई की एक रिहायशी होटल में मुलाकात के दौरान बिल्डर को संदेह होने के कारण उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वे जमीन के फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे थे।

पुलिस ने तीनों को मुंबई में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ अदालत ने तीनों को दस जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।