शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार -
राजस्थान में शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 10 विधायकों को मंत्री बनाया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 23 हो गई है।

राज्यपाल एसके सिंह ने एक समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. जितेन्द्रसिंह, अमीन खाँ, रामलाल जाट, गुरमीत कुन्नर, अशोक बैरवा, माँगीलाल गरासिया, भरोसीलाल जाटव, डॉ. जितेन्द्रसिंह, बाबूलाल नागर और राजेन्द्र पारीक शामिल हैं। डॉ. जितेन्द्रसिंह और श्री पारीक को कैबिनेट तथा अन्य को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।