शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

सट्‍टा बाजार मोदी आगे, कहीं राहुल भी...

सट्‍टा बाजार मोदी आगे, कहीं राहुल भी... -
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली का सट्टा बाजार भी नई सरकार को लेकर सक्रिय है। डेली मेल ऑन लाइन में छपे एक विश्लेषण के अनुसार सटोरियों का अनुमान है कि बीजेपी को कम से कम 200 सीटें मिलेंगी और पार्टी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी अपने मुख्‍य विपक्षी कांग्रेस पर अजेय बढ़त लेंगे।
FILE

अगर सटोरियों के दावों पर यकीन करें तो भाजपा, कांग्रेस से काफी आगे निकल जाएगी और सहयोगियों के बल पर केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब होगी। सट्टा बाजार का निष्कर्ष है कि 'इस बार मोदी ही पीएम बनेंगे।'

जहां तक पीएम पद के दावेदारों की बात है तो दिल्ली के सट्टा बाजार में नरेंद्र मोदी सबसे आगे चल रहे हैं। यहां मोदी का भाव 20 पैसे है, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर 10 रुपए और 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल पर 50 रुपए है। यानी सटोरियों के मुताबिक केजरीवाल के पीएम बनने की संभावना सबसे कम है।

इसी तरह मध्यप्रदेश के सट्टा बाजार में मोदी का भाव 25 पैसे, राहुल का 75 पैसे जबकि केजरीवाल का 25 रुपए है। गुजरात में मोदी का भाव 30 पैसे, राहुल का एक रुपए और केजरीवाल का 40 रुपए है।

महाराष्ट्र में स्थिति कुछ अलग है क्योंकि यहां मोदी का भाव 18 पैसे, राहुल का 12 पैसे और केजरीवाल का 500 रुपए है। बंगाल में मोदी का भाव 20 पैसे, राहुल का 40 पैसे है और केजरीवाल पर कोई दाव लगाने को तैयार नहीं है।

क्या कहता है मुंबई का सट्‍टा बाजार... पढ़ें अगले पेज पर...


मुंबई का सट्टा बाजार लोकसभा की 543 सीटों में से भाजपा और इसके समर्थकों को 317 सीटें दे रहा है। यहां के सटोरियों के मुताबिक मध्य प्रदेश की 29 में 26 सीटें बीजेपी के खाते में जा रही हैं जबकि उत्तरप्रदेश की 80 में से 50, आंध्र प्रदेश की 42 में 26 सीटें, अरुणाचल प्रदेश की 2 में एक सीट, असम की 14 में 7, बिहार की 40 में 30, छत्तीसगढ़ की 11 में से 11, गोआ की दो में से दो, गुजरात की 26 में 24, हरियाणा की 10 में चार, हिमाचल की चार में एक, जम्मू-कश्मीर की छह में एक, झारखंड की 14 में 10, कर्नाटक की 28 में 18, केरल की 20 में 4, महाराष्ट्र की 48 में 35 सीटें पार्टी को मिलेंगी। लेकिन यह भी तय है कि मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्कम, पुडुचेरी और दादर व नगर हवेली में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।


मुंबई के सटोरियों का मानना है कि ओडिशा में बीजेपी को 21 में 7 सीटें, पंजाब की 13 में 8, राजस्थान की 25 में 23, तमिलनाडु की 39 में 8, उत्तराखंड की 5 में 4, बंगाल की 42 में 12, दिल्ली की सात में छह, चंडीगढ़ व लक्षद्वीप की एक-एक सीट मिल सकती है।

और क्या कहता है दिल्ली का सट्‍टा बाजार... पढ़ें अगले पेज पर...


दिल्ली सट्टा बाजार का आकलन : दिल्‍ली के सट्टा बाजार में बीजेपी की 200 सीटें जीतने की संभावना के लिए 10 पैसे का रेट है, 210 सीटों पर 15 पैसे, 220 सीटों पर 25 पैसे, 230 सीटों पर 80 पैसे और 240 सीटों पर 90 पैसे का रेट है। इसी तरह कांग्रेस के लिए 60 सीटें जीतने की संभावना के लिए 30 पैसे जबकि 80 सीटें जीतने के लिए 60 पैसे का भाव चल रहा है। लेकिन कोई भी इस संभावना पर सट्टा नहीं लगाना चाहता है कि कांग्रेस को 110 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

सटोरियों का आकलन है कि भाजपा आसानी से 200 से ज्यादा सीटें जीत सकती है और इसी तरह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं का रेट सबसे ज्यादा (20 पैसे) है। इसका मतलब है कि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो एक लाख रुपए का सट्टा लगाने वाले शख्स को एक लाख 20 हजार मिलेंगे।

अब आगे पढ़ें... मध्यप्रदेश और गुजरात के सट्‍टा बाजार का आकलन...


मध्य प्रदेश सट्टा बाजार में भाजपा को 246 सीटें : भाजपा शासित मध्य प्रदेश में सटोरियों को लगता है कि भगवा पार्टी को 244 से 246 सीटें मिल सकती हैं। राज्य के इंदौर में सटोरिए तो यह मानकर चल रहे हैं कि बीजेपी 273 का जादुई आंकड़ा आसानी से छू लेगी। तृणमूल कांग्रेस के शासन वाले बंगाल में सटोरिए मानते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पार्टी को 230 सीटें मिलने की संभावनाओं पर 40 पैसे का सट्टा चल रहा है जबकि कांग्रेस को 80 सीटें मिलने की संभावनाओं पर 70 पैसे का भाव चल रहा है।

गुजरात में भाजपा को 245 सीटें : मोदी के गढ़ गुजरात में सटोरिए भाजपा को 235 से 240 सीटें मिलना मानकर चल रहे हैं जबकि इनके मुताबिक कांग्रेस को 80 सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान में सटोरियों को उम्मीद है कि भाजपा को 245 सीटें मिलेंगी और वह केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब होगी।