शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 3 अप्रैल 2014 (10:28 IST)

झुकी भाजपा, तेदेपा से समझौते के लिए तैयार!

झुकी भाजपा, तेदेपा से समझौते के लिए तैयार! -
FILE
नई दिल्ली। भाजपा आंध्रप्रदेश में तेदेपा के साथ गठबंधन कर सकती है और दोनों के बीच वार्ता अंतिम चरण में है।

सूत्रों ने कहा कि राज्य में कुल 42 सीटों में से भाजपा को 13 सीटें मिल सकती हैं और गठबंधन के तहत वह 55 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि तेदेपा के साथ वार्ता अंतिम चरण में है और वार्ता अच्छी चल रही है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा आंध्रप्रदेश में लोकसभा की 14 सीटें मांग रही है और 294 सदस्यीय विधानसभा में करीब 70 सीटों की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को तेलंगाना क्षेत्र के 17 में से 8 लोकसभा सीटें मिलने की संभावना है और सीमांध्र, रायलसीमा एवं तटीय आंध्र के इलाकों को मिलाकर आंध्रप्रदेश के 25 में से 5 सीटें मिल सकती हैं।

राज्य विधानसभा में पार्टी को 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में से 40 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिलने की संभावना है और शेष आंध्रप्रदेश के 175 सीटों में से करीब 15 सीटों पर वह चुनाव लड़ सकती है।

सूत्रों ने कहा कि दोनों दलों के बीच की वार्ता बिलकुल अंतिम चरण में है। तेदेपा पहले स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा मांगे गए सीटों की संख्या पर सहमत नहीं थी। (भाषा)