शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री तेदेपा में शामिल

आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री तेदेपा में शामिल -
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश में पूर्व मंत्री थोटा नरसिम्हम शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व गोदावरी के कापू नेता थोटा तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में इस दल में शामिल हो गए।

वह हाल के दिनों में पिछली किरण कुमार रेड्डी सरकार में सीमांध्र क्षेत्र से आने वाले ऐसे छठे मंत्री हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। सीमांध्र से करीब दो दर्जन कांग्रेस विधायक राज्य के विभाजन के खिलाफ हाल के दिनों में तेदेपा में शामिल हो गए।

किरण के अन्य सहयोगी तथा कडप्पा जिले के रवीन्द्र रेड्डी ने भी आज यहां चंद्रबाबू नायडू से भेंट की। रेड्डी ने कहा कि वह 25 मार्च को कडप्पा में प्रजा गर्जना रैली में तेदेपा में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। (भाषा)