शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

सोनिया गांधी सपने को साकार होते नहीं देख सकीं

सोनिया गांधी सपने को साकार होते नहीं देख सकीं -
FILE
नई दिल्ली। सोनिया गांधी का सपना था कि देश में खाद्य सुरक्षा बिल संसद के इसी सत्र में पास हो लेकिन सोमवार को जब लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में यह ऐतिहासिक घड़ी आ रही थी, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे खुद इस बिल को लोकसभा में पास होते नहीं देख सकीं।

कांग्रेस की मुखिया सोनिया का यह भी ख्वाब था कि खाद्य सुरक्षा बिल उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर पास हो जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सोमवार के दिन सुबह से वे संसद में मौजूद थी और देर शाम तक बिल पर पहले बहस और फिर वोटिंग शुरु हुई।

जब वोटिंग चल रही थी, तब बुखार से पीड़ित सोनिया की सेहत ज्यादा खराब होने लगी और उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। कैसी विडम्बना है कि जब सोनिया का खुली आंखों से देखा गया साकार होने जा रहा था, तब वे खुद इस ऐतिहासिक क्षण की गवाह नहीं बन सकीं। हालांकि देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह बात भी सच है कि देश आज जिस भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, उसे देखते हुए कई कांग्रेस नेता भी इस बिल का विरोध कर रहे थे क्योंकि खाद्य सुरक्षा बिल के लागू होते ही सरकार यकायक पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसके लिए कोई सुनियोजित प्लान तैयार ही नहीं किया गया है। (वेबदुनिया न्यूज)