शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. मंगल मिशन 2013-2015 के बीच
Written By भाषा

मंगल मिशन 2013-2015 के बीच

ISRO, G. Madhvan Nayer, Mars Mission, India | मंगल मिशन 2013-2015 के बीच
PTI
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख जी. माधवन नायर ने सोमवार को कहा कि भारत का मंगल मिशन 2013 और 2015 के बीच मूर्त रूप लेगा।

उन्होंने कहा हमने विभिन्न वैज्ञानिक समुदायों से प्रस्ताव का आह्वान किया है। वे जिस तरह के प्रयोगों का प्रस्ताव देंगे, हम मिशन की योजना तैयार करने में सक्षम होंगे। नायर ने कहा कि मिशन अभी अवधारणा के स्तर पर है और इसे चंद्रयान-2 के बाद अंजाम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा दो साल में एक बार आपको मिशन के लिए अवसर मिलता है। इसरो अध्यक्ष किफायती ग्रह अभियानों पर हो रहे आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए गोवा में हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-1 की तरह स्पेस ओडीसी के साथ मंगल अभियान भी कम खर्चीला होगा। चंद्रयान-1 पर 10 करोड़ डॉलर से कम राशि खर्च हुई थी।