शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. भारत में स्वाइन फ्लू के 145 मामले
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 6 जुलाई 2009 (23:04 IST)

भारत में स्वाइन फ्लू के 145 मामले

swine flu in india | भारत में स्वाइन फ्लू के 145 मामले
देश में सोमवार को स्वाइन फ्लू के कुल नौ नए मामलों का पता चला। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है।

इन नौ नए मामलों में से दो दिल्ली, जालंधर और मुंबई, जबकि एक-एक मामला कोच्चि, बेंगलुरु और गुड़गाँव में सामने आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश में अभी तक स्वाइन फ्लू के कुल 145 मामलों का पता चला है। इनमें से 103 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। शेष 42 मरीज देश के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी भर्ती हैं।