dharma sangrah
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

भारत को मिली पोलियो से मुक्ति

नई दिल्ली,

FILE
ने एक साल से अधिक समय से पोलियो मुक्त रहे का नाम शनिवार को पोलियो प्रभावित देशों की सूची से हटा दिया।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की मौजूदगी में यह घोषणा यहां पोलियो सम्मेलन 2012 में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने की।

आजाद ने बताया कि उन्हें आज सुबह एक पत्र मिला जिसमें उल्लेख किया गया है कि पिछले एक साल में हमारे द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति के मद्देनजर भारत का नाम पोलियो प्रभावित देशों की सूची से हटा दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ की पोलियो प्रभावित सूची में पाकिस्तान, नाइजीरिया और अफगानिस्तान सहित केवल चार देशों के ही नाम थे।

भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि नातेला मेनैब्डे ने कहा कि सूची से नाम हटाए जाने के बाद भारत को ठोस प्रयासों और आपातकालीन तैयारियों के साथ पोलियो मुक्त देश का दर्जा पाने के लिए अगले दो साल तक पोलियो मुक्त रहना होगा।

प्रधानमंत्री ने उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इसका असल श्रेय 23 लाख स्वयंसेवियों को जाता है जो बार-बार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हैं, यहां तक कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी। उन्होंने कहा कि प्रयासों की सफलता से पता चलता है कि टीम भावना से किया गया काम फल देता है।

मनमोहन ने कहा ‍कि इसने हमें उम्मीद दी है कि हम आखिरकार पोलियो को न सिर्फ भारत से, बल्कि समूची धरती से उखाड़ फेंक सकते हैं। (भाषा)



Read more on :  
पोलियो भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन