शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: चेन्नई (भाषा) , मंगलवार, 22 जनवरी 2008 (21:10 IST)

पाक बंदरगाह से भारत को चुनौती

पाक बंदरगाह से भारत को चुनौती -
भारतीय सेना ने कहा है कि चीनी सहयोग से पाकिस्तान के बलूचिस्तान तट में निर्माणाधीन ग्वादर बंदरगाह का भारत पर गंभीर सामरिक प्रभाव पड़ेगा।

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता ने टीएस नारायणास्वामी स्मृति व्याख्यान देते हुए सोमवार रात कहा कि होरमुज जलडमरूमध्य के निकास से केवल 180 समुद्री मील दूर पर स्थित बलूचिस्तान तट पर बनाया जा रहा ग्वादर पाकिस्तान को विश्व ऊर्जा पर नियंत्रण हासिल करने और भारतीय टैंकरों को रोकने की क्षमता देगा।

एडमिरल मेहता ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ अपने रिश्तों को इस तरह संतुलित करने की चुनौती है कि हिंद महासागर में संघर्ष की जगह सहयोग की गुंजाइश बने।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में ऊर्जा और वाणिज्य का बेरोक-टोक प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए समुद्री सैन्य क्षेत्र में सहयोग के लिए देशों पर दबाव और बढ़ेगा।