शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , शनिवार, 7 फ़रवरी 2009 (17:50 IST)

नीलाम होंगे मेहता के फ्लैट

नीलाम होंगे मेहता के फ्लैट -
दक्षिण मुंबई के वर्ली स्थित शेयर घोटालेबाज हर्षद मेहता के फ्लैटों की नीलामी होगी। इसके लिए बोली लगाई जा रही है। नीलामी से लगभग बीस करोड़ रुपए मिलेंगे।

वर्ष 1992 में हुए शेयर बाजार घोटाले के मामले की जाँच कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीके देशमुख ने कहा कि नीलामी अगले हफ्ते तक खुली रहेगी, ताकि आठ फ्लैटों के लिए अधिकतम बोली लगाई जा सके।

नीलामी के विशेष अदालत के फैसले को उच्चतम न्यायलय ने बरकरार रखा था, जिसके बाद इन फ्लैटों की नीलामी की जा रही है। इससे प्राप्त पैसा आयकर विभाग तथा उन बैंकों को जाएगा, जिनके साथ मेहता ने धोखाधड़ी की थी।