शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

चंद्रमा के और निकट पहुँचा चंद्रयान

चंद्रमा के और निकट पहुँचा चंद्रयान -
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के प्रयासों से से चंद्रयान-एक मंगलवार को चंद्रमा के और निकट पहुँच गया।

वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की कक्षा घटाने का प्रयास शाम साढ़े छह बजे शुरू किया और 31 सेकंड तक यह काम किया गया।

इसरो प्रवक्ता एस. सतीश ने कहा कि चंद्रयान की मौजूदा कक्षा 255.3 किलोमीटर (चंद्रमा से दूरवर्ती दूरी) गुणा 101.3 किलोमीटर (चंद्रमा से निकटतम दूरी) है। कक्षीय अवधि 2.09 घंटे है।

सतीश ने कहा कि आने वाले दिनों में यान को चंद्रमा के सतह के ऊपर 100 किलोमीटर की अंतिम वृत्तीय कक्षा में लाने के प्रयास किए जाएँगे।