• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

कृतज्ञ राष्ट्र ने चाचा नेहरू को याद किया

पंडित जवाहरलाल नेहरू जन्मदिवस
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के नेतृत्व में कृतज्ञ राष्ट्र ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 118वें जन्मदिवस पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपने प्रिय चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खादी की सफेद पोशाक पहने भारी संख्या में स्कूली बच्चे शांतिवन पहुँचे।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, गृहमंत्री शिवराज पाटिल, संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गाँधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी नेहरूजी की समाधि पर पुष्प चढ़ाए।

इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और अपने हाथों में तीन रंग के जो गुब्बारे पकड़े हुए थे, उन्हें अतिविशिष्ट व्यक्तियों ने आकाश में उड़ाया।