शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

कन्नड़ व तेलुगू को शास्त्रीय भाषा का दर्जा

कन्नड़ व तेलुगू को शास्त्रीय भाषा का दर्जा -
केंद्र ने कन्नड़ और तेलुगू को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का फैसला किया है।

संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के राज्योत्सव दिवस और आंध्रप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर सरकार ने कन्नड़ और तेलुगू को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का फैसला किया है। दोनों दिवस एक नवंबर को हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने इस मुद्दे पर फैसला करने के लिए भाषा विशेष समिति की स्थापना की गई थी। तमिल और संस्कृत पहले ही शास्त्रीय भाषा घोषित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि समिति के पास अब कोई भाषा लंबित नहीं है।