शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

एयर इंडिया का कर्मचारी हिरासत में

एयर इंडिया का कर्मचारी हिरासत में -
एयर इंडिया के एक कर्मचारी को यहाँ पुलिस ने बाल उत्पीड़न के आरोप में हिरासत में लिया है। उस पर चेकिंग के दौरान नौ साल की बच्ची से बदसलूकी करने का आरोप है।

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक बीती रात करीब पौने दो बजे एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नौ साल की बच्ची के साथ अहमद रजा नाम के एयर इंडिया के कर्मचारी ने चेकिंग के दौरान बदसलूकी की। महिला फ्रैंकफर्ट जा रही थी। शिकायत पर पुलिस ने अहमद को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। (वेबदुनिया न्यूज)