शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

इंदौर में राहुल गांधी की सभा (लाइव)

(वेबदुनिया)

इंदौर में राहुल गांधी की सभा (लाइव) -
इंदौर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को इंदौर में रैली को संबोधित किया। 'सत्ता परिवर्तन रैली' का नाम आयोजित होने वाली राहुल गांधी की यह मध्यप्रदेश में चौथी सभा है। कार्यक्रमस्थल से सीधा आंखों देखा हाल...
FILE


* मैं झुग्गी-झोपड़ियों से एमपी और एमएलए निकालना चाहता हूं।
* युवाओं को जब तक राजनीतिक सिस्टम में नहीं लाएंगे तब तक कुछ नहीं होगा
* भाजपा आग लगाती है, हम आग बुझाने जाते हैं।
* मुजफ्फरनगर में भाजपा ने सांप्रदायिक दंगे कराए।
* लोगों को लड़ाने से चुनाव नहीं जीते जाते।
* इंडिया शाइनिंग के बावजूद देश में कांग्रेस की सरकार बनी।
* हिन्दुस्तान प्यार का देश है, भाईचारे का देश, हमें लड़ाई अच्छी नहीं लगती।
* प्यार से काम किया जा सकता है। सबसे बड़े काम दुनिया में हुए हैं वे प्यार से हुए हैं। नफरत से तो सिर्फ लोग मरते हैं।
* हम हिन्दुस्तान को जोड़ने का काम करेंगे। लोगों एक दूसरे से गले मिलवाएंगे

* हम पूरे हिन्दुस्तान को आगे ले जाना चाहते हैं। चाहे वह किसी भी धर्म अथवा जाति को।
* भाजपा आतंकवाद की बात करती है। वे देश को लड़ाना चाहते हैं।
* देश सड़कों से नहीं बनता, आम जनता बनाती है देश।
* राहुल ने इंडिया शाइनिंग पर निशाना साधा
* शहर और गांवों की गरीब जनता के हाथ हम मजबूत करेंगे।
* यहां कांग्रेस की सरकार लाओ। जेएनआरयूएम का जो पैसा आता है उसका सदुपयोग करेंगे।
* युवाओं का रोजगार मिलेगा। सपना बड़ा होना चाहिए। छोटे सपने से कुछ नहीं होता है।
* बड़े सपने से ही बदलाव आएगा।
* इंदौर को अच्छे उद्योगों की जरूरत। इंदौर को देश पांच प्रमुख शहरों में लाना होगा।
* भाजपा कहती है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर से बात बन जाती है, लेकिन यूपीए ने एनडीए कार्यकाल से तीन गुना ज्यादा सड़क बनाई
* इंदौर को आर्थिक राजधानी बनाना है।
* सभी लोगों को अधिकार देने की जरूरत।
* इंदौर का विकास जरूरी।
* मध्यप्रदेश सरकार की युवाओं की, इंदौर की आवाज को सुनना पड़ेगा।
* युवाओं के हाथ खोलने की जरूरत है। तभी इंदौर आर्थिक राजधानी बनेगा।
* सबको शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलें।
* मेरे पापा मेरे हीरो थे।
* हैदराबार, बेंगलुरु और मुंबई को कांग्रेस की सरकारों ने बनाया। वहां के युवाओं के हाथ खोले। आज दुनिया में उनकी पहचान है।
* देश में युवाओं को आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया जाता।
* इंदौर ऐतिहासिक शहर है। क्या आपको लगता है कि इंदौर दुनिया के औद्योगिक नक्शे पर उभर सकता है। जब अमेरिका और इंग्लैंड में लोग कहें कि इंदौर भारत का बहुत बड़ा औद्योगिक शहर है।
* राहुल जिस मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे वहीं डायस पर लिखा था 'इंदौर कसंग्रेस (कांग्रेस नहीं) कमेटी लिखा हुआ था। इतनी तैयारियों के बावजूद इंदौर के कांग्रेसी 'कांग्रेस' शब्द भी सही ढंग से नहीं लिख पाए
* राहुल गांधी से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ ने लोगों को संबोधित किया
* राहुल गांधी को सेवादल कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
* मंच पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत
* लगभग सवा चार बजे राहुल गांधी सभा स्थल पर पहुंचे। उनके साथ मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह, प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजयसिंह, मोहन प्रकाश, सत्यव्रत चतुर्वेदी भी मंच पर पहुंचे।
* राहुल की सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, भीड़ ने तोड़े बेरिकैट्स
* करीब पौन चार बजे तक राहुल गांधी सभा स्थल पर नहीं पहुंचे। तब तक स्थानीय नेता ही मंच से संबोधित कर रहे थे। धीरे-धीरे सभास्थल पर सभी कुर्सियां भर चुकी हैं। अन्नपूर्णा रोड पर जाम की स्थिति है
* राहुल गांधी करीब 2.15 बजे अभी राहत गढ़ से भोपाल के लिए निकले हैं, जहां से वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
* सज्जनसिंह वर्मा, लक्ष्मणसिंह, शोभा ओझा, सत्यनारायण पटेल, रघु परमार,
* कांग्रेस नेताओं के समर्थक ढोल-ढमाकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।
* तुलसी सिलावट मंच के पास खड़े रहकर दर्शक दीर्घा की व्यवस्था देख रहे हैं।
* लगभग दो बजे तक दो डोम पूरी तरह से भर गए थे।
* सुरक्षा व्यवस्था के लिए 'डी' बनाई गई है, जिसके भीतर इंदौर क्राइम ब्रांच के जवान और अधिकारी मौजूद हैं।
* मंच के पीछे सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाली हुई।
* एसपीजी और पुलिस के कर्मी सादी वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं।
WD


* आज सुबह कांग्रेस सचिव और मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी संजय निरुपम ने मंच पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
* राहुल की सुरक्षा के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
* आज 11.30 बजे के लगभग रैली स्थल दशहरा मैदान को सुरक्षाकर्मियों ने खाली करा लिया गया। बाद में लोगों को तलाशी के बाद सभा स्थल पर जाने दिया जा रहा है।
* इसके साथ आसपास से कांग्रेस के सेवादल कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं, जो रैली से पहले राहुल गांधी को सलामी देंगे।
* इस बीच, शहर कांग्रस को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है, क्योंकि पार्टी ने अनुमति से ज्यादा जगह पर पंडाल तान दिया है।
* प्रशासन ने कहा है कि कांग्रेस को सभा से पहले एक लाख रुपए भरने होंगे अन्यथा अनुमति निरस्त कर दी जाएगी।

सागर के राहतगढ़ में क्या बोले राहुल गांधी...


* बुंदेलखण्ड सहित समूचा देश ‘इंडिया शाइनिंग’ की राजनीति का शिकार बन चुका है।
* उन्हें विकास के लिए जनता की चीख-पुकार सुनाई नहीं देती हैं। इससे किसी की भूख शांत नहीं हुई, किसी को रोजगार नहीं मिला और जनता भी खुश नहीं हुई।
* बुंदेलखण्ड अंचल को एक ऐतिहासिक इलाका बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस पिछड़े क्षेत्र के लिए तीन हजार करोड़ रुपए दिए।
* उन्हें बताया गया है कि किसानों से कुंआ खोदने के लिए रिश्वत तक की मांग की गई है।
* बुंदेलखण्ड पैकेज पर अमल में भ्रष्टाचार हुआ है और केन्द्र के पैसे का यहां दुरूपयोग हुआ है।
* भाजपा पर उद्योगपतियों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि विकास की बात वह भी करते हैं और हम भी करते हैं। लेकिन हम विकास के साथ-साथ अधिकारों की बात भी करते हैं।
* उन्होंने भरोसा दिलाया कि नवंबर में होने वाले चुनाव के बाद यहां यदि कांग्रेस की सरकार बनी, तो वह किसी नेता की नहीं आम आदमी की सरकार होगी।
* राजग से तीन गुना सड़कें बनाई।
* कांग्रेस ने भोजन का अधिकार दिया। पूरी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को जिताएंगे।
* गरीब को उसकी जमीन का मार्केट रेट मिले।
* हमने कानून दिया, जिससे चार गुना मुआवजा मिलेगा।
* भाजपा नफरत की राजनीति करती है।
* एमपी में युवा, महिलाएं खुश नहीं।