शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

अमरसिंह बनाएँगे राजनीतिक पार्टी

मार्च अंत में करेंगे घोषणा

अमरसिंह बनाएँगे राजनीतिक पार्टी -
FILE
समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद ‘लोकमंच’ बनाने वाले अमरसिंह इस महीने के अंत तक अपनी नई सियासी पार्टी के गठन का एलान करेंगे।

लोकमंच के उत्तरप्रदेश प्रभारी और अमरसिंह के भाई अरविन्दसिंह ने मंगलवार को बातचीत में यह बात कही। हालाँकि उन्होंने नई पार्टी के नाम और मुख्य उद्देश्यों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि हम इस महीने के अंत तक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर देंगे। हालाँकि अभी इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया जा सकता। सिंह ने कहा कि हमारी नई पार्टी जोड़-तोड़ के बजाय जनहित के मुद्दों पर आधारित राजनीति करेगी।

उन्होंने दावा किया कि पिछले साल 10 मार्च को गठित लोकमंच ने पूर्वी उत्तरप्रदेश के 27, मध्य उत्तरप्रदेश के छह तथा सूबे के पश्चिमी इलाकों में अपना संगठनात्मक ढाँचा तैयार कर लिया है। (भाषा)