sawan somwar
Fri, 7 Aug 2026

Notifications

चंद्रयान-1 अभियान समाप्त-नायर

पणजी (भाषा),

Widgets Magazine

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि चंद्रमा अभियान चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसी का यान से रेडियो संपर्क टूट गया है।

इसरो प्रमुख जी. माधवन नायर ने कहा कि हमारा अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया है और हमें मिशन समाप्त करना पड़ा। बहरहाल, उन्होंने कहा कि चंद्र अभियान काफी सफल रहा है और इसके 95 प्रतिशत मकसदों को हासिल कर लिया गया है। हमने बड़ी संख्या में आँकड़े हासिल किए, जिसमें चन्द्रमा के 70 हजार चित्र शामिल हैं।

नायर के साथ मौजूद इसरो वैज्ञानिकों ने कहा कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह से 200 किलोमीटर दूर है और इसे चंद्र सतह पर पहुँचने में 1000 दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान का पता लगाने के लिए अमेरिका और रूस से बातचीत की जा रही है।



Read more on :  
चंद्रयान अभियान समाप्त इसरो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र जी माधवन नायर
Widgets Magazine