शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. दलाई लामा के जन्मदिन पर समारोह
Written By भाषा

दलाई लामा के जन्मदिन पर समारोह

Dalai Lama's Birthday will be Celebrate in Delhi | दलाई लामा के जन्मदिन पर समारोह
हिमालय क्षेत्र के लोग छह जुलाई को तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा का 74वाँ जन्मदिन मनाएँगे। इस मौके पर राजधानी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जेरिंग साम्फेल ने बताया कि आयोजन उनके जन्मदिन के अलावा दलाई लामा के भारत में पचास साल को लेकर भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोजन में शांति, समृद्धि, मित्रता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साम्फेल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए बनाई गई आयोजक समिति के संयोजक नियुक्त किए गए हैं।