शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

शाहरुख हुए साइबर हमले के शिकार

शाहरुख हुए साइबर हमले के शिकार -
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी आखिरकार साइबर हमले के शिकार हो गए। उनकी आने वाली फिल्म ा वन की आधिकारिक वेबसाइट भी गुरुवार को हैक कर ली गई।

WD
ा वन की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इस फिल्म से जुड़ी अन्य सामग्री भी हैक हो गई। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी साइबर अपराधियों ने कराची प्रेस क्लब की साइट के हैक होने का बदला रॉ वन की साइट हैक कर लिया है।

इस साइट को खोलने पर यह चेतावनी भी दिखाई दे रही थी कि पाकिस्तानी वेबसाइट्स को हैक करना बंद करे अथवा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

कहा जा रहा है कि कमजोर प्रोग्रामिंग और ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले सर्वर के कारण वेबसाइट्स को आसानी से हैक कर लिया जाता है। हालाँकि इस संबंध को पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। (वेबदुनिया न्यूज)