शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: थोवरा (असम) , बुधवार, 30 मार्च 2011 (00:38 IST)

लुटेरों की पार्टी है कांग्रेस-राजनाथ

लुटेरों की पार्टी है कांग्रेस-राजनाथ -
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथसिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की आर्थिक नीतियाँ बहुत गलत हैं और वे आम लोगों की जरूरत के मुताबिक नहीं हैं। महँगाई बढ़ने और उससे होने वाली सभी परेशानियों की यही मुख्य वजह है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूलत: लुटेरों की पार्टी है और उसकी नीतियाँ गरीबों को और गरीब तथा अमीरों को और अमीर बना रही हैं।

भाजपा प्रत्याशी शिबू प्रसाद बोदसा के लिए आयोजित एक चुनावी रैली में राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ 63 सालों तक सत्ता में रही है मगर वह लोगों की मूलभूत परेशानियों को भी दूर नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र में भाजपा सत्ता में आती है तो हम विदेशी बैंकों में रखे सारे पैसे वापस लाएँगे और उनका जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल करेंगे।

असम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि असम में विदेशियों के अवैध तरीके से आने की परेशानी सबसे ज्यादा है। भाजपा सत्ता में आते ही सबसे पहले इस पर रोक लगाएगी। (भाषा)