शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. मध्यप्रदेश
Written By वार्ता
Last Modified: भोपाल (वार्ता) , शनिवार, 8 नवंबर 2008 (17:10 IST)

साढ़े तीन सौ से अधिक महिलाएँ मैदान में

साढ़े तीन सौ से अधिक महिलाएँ मैदान में -
13वीं विधानसभा के लिए मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 369 महिलाओं सहित चार हजार से अधिक नामांकन-पत्र दाखिल किए गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में कुल 4505 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज नामांकन-पत्रों की जाँच की जा रही है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

वर्ष 2003 के चुनाव में 3061 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 364 जाँच के दौरान निरस्त किए गए, जबकि 326 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया।

निर्वाचन कार्यालय ने बताया रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा सीट से सर्वाधिक 44 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें तीन महिलाएँ भी है। यहाँ से विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। खंडवा जिले की हरसूद (रिजर्व) सीट से मात्र सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी है। यहाँ से 16 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं।