शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By भाषा
Last Modified: भोपाल , मंगलवार, 8 दिसंबर 2009 (13:53 IST)

मप्र बाल अधिकार के लिए बनी समिति

मप्र बाल अधिकार के लिए बनी समिति -
मध्यप्रदेश सरकार ने महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रंजना बघेल को ‘बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ के लिए गठित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आयोग के गठन के लिए बनी इस समिति में विधायक अतरसिंह आर्य एवं नीता पटेरिया को सदस्य नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त चयन समिति का गठन ‘मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को अपनी सिफारिश देने के लिए किया गया है। (भाषा)