शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By वार्ता
Last Modified: सागर (वार्ता) , गुरुवार, 5 जून 2008 (20:30 IST)

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि -
नगर के एनेस्थेसिया विशेषज्ञ 65 वर्षीय डॉ. एमसी जैन को आज उनकी बेटी सैनिक अधिकारी श्रद्धा ने मुखाग्नि दी। डॉ जैन का कल हृदयाघात से निधन हो गया था।

उनके परिवार पत्नी के अलावा दो बेटियाँ है, जिनमें श्रद्धा सेना में केप्टन के पद पर है तथा दूसरी बेटी मधु विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

डॉ. जैन का आज रजाखेड़ी स्थित श्ममशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें नगर निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।