संप्रग को 234 सीट
'द वीक' का सर्वेक्षण
'द वीक' पत्रिका ने अपने सर्वे में किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की बात कही है। संप्रग को 234 सीटें दी हैं, वहीं राजग को 186 सीटें मिलती लग रही हैं।
पूरे देश में किए गए सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 144 व भाजपा को 140 सीट मिलती लग रही हैं। तीसरे मोर्चे को 112 सीट मिल सकती है। सीवी वोटर के साथ किए गए सर्वे में लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री पद के लिए 15 फीसद लोगों की पसंद हैं, वहीं डॉ. मनमोहन सिंह को 14 फीसद लोग पसंद करते हैं। 11 फीसद सोनिया गाँधी और 10 फीसद राहुल गाँधी को इस पद पर देखना चाहते हैं।
मायावती (9 फीसद) व अटलबिहारी वाजपेयी (8 फीसद) भी सूची में हैं। संप्रग से जुड़ी पार्टियों में सपा को 32, राकांपा को 13, डीएमके को 13, तृणमूल कांग्रेस 11 को सीट मिलती बताई गई है। राजग के सहयोगी जदयू 18, शिवसेना 12, अगप 5, अकाली दल 5, रालोद 4 सीटें जीत रहे हैं।-प्रे