शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. महिमा ने कांग्रेस के लिए माँगे वोट
Written By वार्ता

महिमा ने कांग्रेस के लिए माँगे वोट

Mahima appealed for congress | महिमा ने कांग्रेस के लिए माँगे वोट
13 मई को होने वाले अंतिम चरण के मतदान को लेकर उत्तराखंड का चुनावी प्रचार भी चरम पर है। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी व छोटे पर्दे के टीवी कलाकार रोनित राय ने पौडी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल महाराज के समर्थन में वोट माँगे।

महिमा ने कहा कि मनमोहनसिंह जैसे सुलझे व शांत व्यक्ति ही देश की अर्थव्यवस्था के ढाँचे को मजबूत रख सकते हैं। उन्हीं के अनुभवों का लाभ है कि देश विश्वव्यापी मंदी से उबरने में सफल रहा है।

सुश्री चौधरी ने कहा कि पौडी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल महाराज ने रेल राज्यमंत्री रहते हुए उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थतियों में भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को रेल मार्गों से जोड़ने की पहल की थी।

रोनित राय ने रोड शो के माध्यम से कहा कि आज देश के कई राजनीतिक संगठन सांप्रदायिकता की आड़ में देश को बाँटने का काम कर चुके हैं, जो जनहित में नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है।