• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा

यूपी में हाथी आगे, सपा भी कम नहीं

यूपी में हाथी आगे, सपा भी कम नहीं -
उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 73 पर प्राप्त अब तक के रुझानों में बसपा सबसे ज्यादा 24 पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा 23 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 18 सीटों पर बढ़त बना ली है।

अब तक के रुझान के अनुसार अमेठी में राहुल गाँधी और रायबरेली में सोनिया गाँधी से साथ-साथ कांग्रेस 18 सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है, जबकि भाजपा की बढ़त घटकर अब आठ पर आ गई है तथा अजीतसिंह की रालोद तीन सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कल्याणसिंह को बढ़त है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह गाजियाबाद संसदीय सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के एसपी गोयल से 12 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

रामपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस की बेगम नूर बानो सपा की जयाप्रदा से 15 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी संसदीय सीट पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बसपा के विनय शाक्य से बीस हजार मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि फिरोजाबाद में सपा मुखिया के बेटे अखिलेश यादव बसपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसपी बघेल से 8000 मतों से आगे हो गए हैं।

एटा मे सपा समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी कल्याणसिंह बसपा के देवेन्द्र यादव से चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

दलीय स्थिति (रुझान)
समाजवादी पार्टी 21
कांग्रेस 21
बसपा 15
राजग 12
अन्य 01