गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

दिलीप सरदेसाई नहीं रहे

क्रिकेट दिलीप सरदेसाई निधन
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का 66 साल की उम्र में सोमवार को यहाँ एक अस्पताल में निधन हो गया।

सरदेसाई के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। दाहिने हाथ के बल्लेबाज सरदेसाई पिछले कुछ बरसों से गुर्दे के रोग से पीडि़त थे। उन्हें तीन हफ्ते पहले छाती में इन्फेक्शन के कारण बाम्बे हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

सरदेसाई को 1970-71 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है, जब भारत ने विदेशी जमीन पर पहली बार सिरीज जीती थी।