• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: जमशेदपुर (भाषा) , शनिवार, 31 अक्टूबर 2009 (17:11 IST)

सौरव तिवारी संभालेंगे झारखंड की कमान

सौरव तिवारी
झारखंड क्रिकेट संघ ने पूर्वी क्षेत्र ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में सौरव तिवारी की कप्तानी से प्रभावित होकर उन्हें राज्य की रणजी टीम का कप्तान बनाया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले तिवारी को तेज गेंदबाज शिवशंकर राव की जगह कप्तान चुना गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने यह जानकारी दी।

रांची में त्रिपुरा के खिलाफ तीन से छह नवंबर तक होने वाले प्लेट ग्रुप ए मैच के लिए राव को झारखंड की टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में पाँच नए चेहरों को जगह मिली है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बेटा तेजस्वी यादव भी शामिल है, जिसने दिल्ली की जगह झारखंड के लिए खेलने का फैसला किया है।

टीम इस प्रकार है: सौरव तिवारी (कप्तान), मनीष वर्धान, सुजित राय, इशांत जग्गी, रमीज नीमत, वरूण आरोन, राहुल शुक्ला, कुलदीप शर्मा, सिद्धार्थ राय सिन्हा, एसपी गौतम, मिहीर दिवाकर, राजीव कुमार, तेजस्वी यादव, शाहबाज नदीम और कुंदन सिंह।