शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

नोकिया के सीईओ बन सकते हैं राजीव सूरी

नोकिया के सीईओ बन सकते हैं राजीव सूरी -
FILE
नई दिल्ली। नोकिया भारतीय मूल के राजीव सूरी को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि मोबाइल हैंडसेट कारोबार में प्रमुख नाम रही फिनलैंड की इस कंपनी ने अपना यह कारोबार आज माइक्रोसॉफ्ट को बेचा दिया।

एक समाचार पत्र के अनुसार कंपनी इस बारे में 29 अप्रैल को घोषणा कर सकती है जबकि वह वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी। सूरी इस समय नोकिया के दूरसंचार उपकरण कारोबार के प्रमुख हैं।

नए सीईओ स्टीफन एलप की जगह लेंगे जो माइक्रोसॉफ्ट में लौट रहे हैं। वे वहां उपकरण समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष होंगे। एलप 2010 में नोकिया में आए थे और माइक्रोसॉफ्ट के साथ सौदे की घोषणा के समय त्यागपत्र दे दिया था।

हैंडसेट कारोबार की ब्रिकी के बाद नोकिया के पास दूरसंचार उपकरण, लोकेशन आधारित सेवाएं तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी कारोबार बचा है।

सूरी ने मैंगलोर विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी की पढ़ाई की और फिलहाल एस्पो, फिनलैंड में रहते हैं। उनके पास 23 साल से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। (भाषा)