गुरुवार, 13 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट -
-वेबदुनिया डेस्क

सोमवार को एशियाई बाजारों में भी नकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। हैंगसैंग काफी नीचे कारोबार करता देखा जा रहा है, वहीं बेंचमार्क निक्केई आज नहीं खुला है क्योंकि जापान में सार्वजनिक अवकाश है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों का बुरा हाल रहा। सरकारी आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2008 में लेबर मार्केट की हालत और बदतर हुई, जिसके चलते निवेशकों में रिसेशन गहराने की आशंका और बढ़ गई है।

शुक्रवार को डाउ जोन्स 143.28 अंकों की गिरावट के साथ 8,599.18 अंकों पर, एस एंड पी 50019.38 अंक खोकर 890.35 पर और नैस्डैक 45.42 अंकों का गोता लगाकर 1,571.59 अंकों पर बंद हुआ।

ब्रिटेन का लीडिंग इंडेक्स शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बिकवाली हैवीवेट कमोडिटी स्टॉक्स में देखी गई। अमेरिका में जॉबलेसनेस रेट के चलते रिसेशन गहराने का खतरा भी यूरोपीय निवेशकों की परेशानी का कारण है।