शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई (वार्ता) , शनिवार, 18 अगस्त 2007 (22:56 IST)

'प्रौद्‍योगिकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर'

''प्रौद्‍योगिकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर'' -
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंफोसिस के मुख्य संरक्षक नारायणमूर्ति ने शनिवार को जोर देकर कहा कि भारत में आम प्रौद्योगिकी वाले विनिर्माण उद्योगों मे रोजगार के बेहतर अवसर मौजूद है।

मूर्ति ने यहाँ आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए देश में इस क्षेत्र के विकास का आह्वान किया।

उन्होने कहा कि आईटी क्षेत्र में देश के सभी लोगों को नौकरी नहीं मिल सकती। इस क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त लोगों को ही नौकरी मिल पाती है इसलिए भी आम प्रौद्योगिकी पर आधारित उद्योगों को विकसित करने की जरूरत है।