• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. BJP offered 7 AAP candidates Rs 15 crore : MP Sanjay Singh alleges Operation Lotus in Delhi
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (18:49 IST)

दिल्ली चुनाव में काउंटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

दिल्ली चुनाव में काउंटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर - BJP offered 7 AAP candidates Rs 15 crore : MP Sanjay Singh alleges  Operation Lotus  in Delhi
Delhi Assembly Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में बस कुछ घंटे शेष है। अधिकांश एक्जिट पोल्स ने भाजपा के वनवास को खत्म बताया है। इस बीच आम आदमी पार्टी नेता सं‍जय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस पर काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। कल मतगणना होगी।  
 
क्या है संजय सिंह के आरोप : संजय सिंह ने कहा कि बहुत सारे विधायकों ने हमें सूचना दी कि हमारे सात विधायकों के पास 15-15 करोड़ रुपए लेकर पार्टी छोड़ने का, पार्टी तोड़ने का और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऑफर आ चुका है। एक दो से मुलाकात करके भी ऑफर दिया गया। आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा के साथ आकर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। 
sanjay singh
संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि 8 फरवरी से पहले भाजपा ने हार मान ली है। आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की। कुछ में वे सफल हुए। पैसे और जांच एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली में हमारे दो मंत्रियों को तोड़ा। हमने तमाम संघर्षों के बाद दिल्ली को बचाया। 
 
बीजेपी ने अपनी हार मानी : संजय सिंह ने आगे कहा कि दो बातें बिलकुल स्पष्ट हो गई है। पहली बात ये कि 8 फरवरी को काउंटिंग से पहले बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। वो बुरी तरह से हार रही है। दूसरी बात ये कि जो खरीद-फरोख्त का तरीका वो पूरे देश में अपनाते हैं वो अब दिल्ली में भी शुरू कर दिया है। इसको कई बार वो ऑपरेशन लोटस और पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं।' उन्होंने कहा कि 'पैसा और जांच एजेंसी, जिस चीज से दबाव बन जाए उसका ये इस्तेमाल विधायकों को तोड़ने के लिए करते हैं।
 
दो पोल्स में प्रचंड जीत : दिल्ली में भाजपा की प्रचंड चर्चित चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों ‘एक्सिस मॉय इंडिया’ और ‘टुडेज चाणक्य’ ने अपने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में संभावना जताई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल सकता है।
इससे एक दिन पहले जारी हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में भी भाजपा के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है।
‘एक्सिस मॉय इंडिया’ का अनुमान है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 45-55 सीट मिल सकती हैं तथा आप को 15-25 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। उसका कहना है कि कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिल सकती है। उसने अपने सर्वेक्षण में संभावना जताई है कि भाजपा को 48 प्रतिशत, आप को 42 प्रतिशत और कांग्रेस को सात प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा को 49 प्रतिशत वोट के साथ 51 (छह कम या ज्यादा) सीट हासिल हो सकती हैं, वहीं आप को 41 प्रतिशत वोट तथा 19 सीट (छह कम या ज्यादा) मिलने का अनुमान है। उसने कहा है कि अन्य को 10 प्रतिशत वोट तथा अधिकतम तीन सीट मिल सकती हैं। 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और तब से वे राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma