• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 25 मार्च 2013 (16:49 IST)

पी. नोट्स निवेश बढ़कर 1.62 लाख करोड़ पहुंचा

भारतीय बाजार
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी. नोट्स) के जरिए विदेशी निवेश जनवरी में बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। उच्च संपत्ति वाले व्यक्ति और हेज फंड पी.नोट्स के जरिए निवेश को अधिक तरजीह देते हैं।

सेबी द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारतीय बाजार में पी.नोट्स निवेश (शेयरों और बांड में) जनवरी के अंत तक 1,62,139 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर में यह 1.51 लाख करोड़ रुपए था।

उल्लेखनीय है कि पी.नोट्स का ज्यादातर इस्तेमाल विदेश में रह रहे एचएनआई, हेज फंडों और अन्य विदेशी संस्थानों के जरिए किया जाता है। वे पंजीकृत विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा जारी पीएन के जरिए भारतीय बाजारों में निवेश करते हैं।

ये पी.नोट भारतीय प्रतिभूतियों के आधार पर विदेशों में जारी डेरिवेटिव (व्युत्पन्न) उत्पाद होते हैं। नवंबर में पी.नोट्स के जरिए भारतीय शेयरों में निवेश 1.77 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि अक्टूबर में यह 1.75 लाख करोड़ रुपए था। (भाषा)