शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

स्मार्ट आंखें करेंगी स्मार्ट फोन का काम

स्मार्ट आंखें करेंगी स्मार्ट फोन का काम -
FILE
कैलिफोर्निया के वैज्ञानिक बाइंड लोगों के लिए स्मार्ट आंखें ईजाद की हैं। इन आंखों की मदद से वे आंख वाले लोगों से कहीं आगे होंगे।

ये कृत्रिम आंखें स्मार्टफोन की तरह काम करेंगी। इन आंखों से जूम कर किसी भी चीजों को नजदीक से देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं, इनसे वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। वीडियो कैमरा, प्रोसेसर और एक खास चिप की मदद से ब्लाइंड इन आंखों से देख सकेंगे।

कैलिफोर्निया स्थित सेकंड साइट संस्थान ने अरगस-2 डिवाइस तैयार की है। इसे आंशिक या रूप से पूर्ण रूप से आंखों की रोशनी खो चुके लोगों में सफलतापूर्वक लगाया जा रहा है।

क्या है डिवाइस में : एक ग्लास वाला ‍वीडियो कैमरा। एक पोर्टेबल कम्प्यूटर। रेटीना के पास लगाई जाने वाली चिप

कैसे काम करती हैं स्मार्ट आंखें : वीडियो कैमरा बेल्ट पर बंधे कम्प्यूटर पर डेटा भेजा जाता है। प्रोसेसर इमेज डेटा को इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स में परिवर्तित कर चिप को भेजता है। चिप इन सिग्नल्स को 60 इलेक्ट्रोड में बदलती है जो इमेज बनाते हैं। यही इमेज व्यक्ति को दिखाई देती है।

लागत : इन स्मार्ट आखों क लागत 54 लाख रुपए है। अब तक ये आंखें 30 मरीजों पर लगाई गई हैं।